Breaking News
किराए पर संचालित स्कूल बिल्डिंग में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका     |     मासूम के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, जल्द लगेगा नेटवर्क टॉवर      |     छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी, कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

•खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह का तबादला वाराणसी से सोनभद्र हुआ

- प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर किए गए खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादलों के तहत हुई तैनाती


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में सोनभद्र को भी नई खंड शिक्षा अधिकारी मिली हैं। वाराणसी में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह का तबादला सोनभद्र किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

• दो बीईओ के प्रमोशन के बाद रिक्त चल रहे थे पद

बताया गया कि कुछ माह पूर्व सोनभद्र में तैनात दो खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रमोशन के बाद जिले के दो विकास खंडों में बीईओ के पद रिक्त चल रहे थे। ऐसे में नई खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती से विभागीय कार्यों को गति मिलने के साथ ही विद्यालयों की निगरानी और शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।





Top