Breaking News
किराए पर संचालित स्कूल बिल्डिंग में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका     |     मासूम के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, जल्द लगेगा नेटवर्क टॉवर      |     छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी, कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल नगर के वार्ड नंबर 4 में किराए पर संचालित स्कूल की बिल्डिंग में एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक सुबह जब वे मौके पर पहुंचे तो अधेड़ के सोने की बात समझकर उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान ओमप्रकाश राजभर के रूपए हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गले पर संदिग्ध निशान होने की बात कही है।

• पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।





Top