Breaking News
किराए पर संचालित स्कूल बिल्डिंग में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका     |     मासूम के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, जल्द लगेगा नेटवर्क टॉवर      |     छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी, कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत करने का लिया संकल्प, बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बुटवेढवा ग्राम पंचायत स्थित रामलीला फड़ में गांधी जयंती के अवसर पर साहू समाज समिति के तत्वावधान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारा मजबूत करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड एवं गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड प्रमुख अजय कुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि विकास स्वदेशी, जितेंद्र कुमार गुप्ता एवं नंदलाल गुप्ता मौजूद रहे।

• एकता और संगठन को बताया समाज की ताकत

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत एकता, आपसी सहयोग और संगठन से जुड़ाव में है। उन्होंने साहू एवं तेली समाज के सदस्यों से आसपास के लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गोपाल प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मी शंकर प्रसाद गुप्ता, पप्पू गुप्ता, सुभाष कुमार, फूलचंद गुप्ता एवं समाजसेवी रामकुमार गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण गुप्ता ने किया। उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की।





Top