Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• ड्यूटी से लौट रहे श्रमिक समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के नकटू पुलिया के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार रबील खान (45), जो एनटीपीसी प्लांट में कार्यरत हैं, और बाइक चालक मनोज कुमार (19) निवासी नेमना गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि रबील खान ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

• राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों का इलाज जारी

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम तुरंत पहुंची और घायलों को एनटीपीसी परियोजना के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई जा रही है।





Top