Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

दुद्धी(सोनभद्र)। जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना दुद्धी का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परख ली। इस दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की स्थिति, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी, बैरक, भोजनालय और पूरे परिसर की साफ-सफाई सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सही रख-रखाव, अनुशासन और समयबद्ध कार्य निष्पादन को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, साथ ही कार्य संस्कृति को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

• महिला और साइबर अपराधों पर सख्त रुख, संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए महिला अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही साइबर हेल्प डेस्क को लेकर ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों पर तुरंत कार्रवाई, पीड़ितों को शीघ्र सहायता और आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पारदर्शी पुलिसिंग और संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।





Top