Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• रात्रिकालीन टूर्नामेंट में कई राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को मिलेगा नगद पुरस्कार

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर प्रीमियर लीग 2026 के तहत चार दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज मेला प्रांगण गैरेज के ग्राउंड पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की लगभग 16 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीपीएल के अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि विजेता टीम को 11000 रुपये और उपविजेता टीम को 5500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

• उद्घाटन मुकाबले से ही दिखेगा रोमांच

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चपकी और यंग बॉयज बीजपुर के बीच खेला जाएगा, जिससे टूर्नामेंट की शुरुआत ही रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में विशाल सोनी, मुककुल खान, आकाश, मुकेश पाल, अभिमन्यु जायसवाल, निशु जायसवाल, यशपाल, रवि, अमित, प्रिंस, शुभांसु, शिव जायसवाल, प्रतीक, दुर्गेश, अमन, शुभम, युवराज समेत कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं का योगदान बताया जा रहा है।





Top