Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पहाड़ी तिराहे से भागने से पहले पकड़े गए

रायपुर(सोनभद्र)। ग्राम पसवनिया टोला बलियारी में हुई संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए रायपुर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत निरीक्षक उदयभान राव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। मामला थाना रायपुर में दर्ज मु0अ0सं0 60/2026 धारा 115(2), 352, 105 बीएनएस से जुड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु होने का आरोप है।

• पहाड़ी तिराहे से भागने से पहले धराए आरोपी

पुलिस के अनुसार दशरथ पासवान, फुलवंती देवी व जनती देवी को दरमा पहाड़ी तिराहे के पास उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे किसी साधन की तलाश में फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तीनों निवासी ग्राम पसवनिया टोला बलियारी के बताए जा रहे हैं। कार्रवाई में निरीक्षक उदयभान राव के साथ शशिकान्त यादव, अखिलेश कुमार राय, अखिलेश कुमार व अलोप रानी शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।





Top