Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना बभनी पुलिस ने आज मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका के दृष्टिगत कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की।​थाना बभनी प्रभारी के निर्देशानुसार, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया। पकड़े गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय दुद्धी, सोनभद्र के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया है।​पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार,​राजकुमार पुत्र मन्नू गुप्ता,​राजेश कुमार पुत्र राजकुमार,​वीरेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता,​दयानन्द गोड़ पुत्र मुन्ना सिंह,​हरिनरायन गुप्ता पुत्र रामप्रसाद, ​गोविन्द गुप्ता पुत्र रामप्रसाद उपरोक्त सभी निवासी ग्राम पोखरा और ​दयानन्द गोड़ पुत्र मुन्ना सिंह, निवासी खोतोमहुआ है।​इस बाबत प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की क्षेत्र के 07 लोगो पर शांति भंग मे कार्यवाई की गयी है क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।आने वाले दिनों में भी सतर्कता और निगरानी अभियान जारी रहेगा।





Top