Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, परिवार में मचा कोहराम

दुद्धी(सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र के बीजपुर थाना इलाके में बभनी-बीजपुर मार्ग पर बकरीहवां गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय अनिल कुमार की मौत हो गई। सेंदूर गांव निवासी अनिल बुधवार रात चेतवां गांव से लौट रहे थे, तभी शिवम संकल्प इंटर कॉलेज के समीप पुलिया पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े रहे।

• तलाश में निकले परिजनों को मिला खौफनाक मंजर, अस्पताल पहुंचते ही मौत

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में निकले, जहां पुलिया के पास क्षतिग्रस्त बाइक और घायल अनिल को देखकर हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ने पर म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. पल्लवी सिन्हा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बेंगलुरु में मजदूरी करते थे और दो माह पहले ही घर लौटे थे, उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है, वहीं बीजपुर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।





Top