Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• केंद्र सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया

राष्ट्रीय। भारत सरकार ने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन देशभर के सरकारी कार्यालय, बैंक और कई शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। आंबेडकर जयंती हर वर्ष बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है, जिसमें संविधान निर्माता को याद किया जाता है।

• श्रद्धांजलि और कार्यक्रमों की होगी तैयारी

इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां डॉ. आंबेडकर के विचारों और योगदान को याद किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर भी आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं और लोगों से इस दिन उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा।





Top