Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• अज्ञात शरारती तत्वों पर फसल जलाने का आरोप, कार्रवाई की मांग

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में किसान की खड़ी मेहनत को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसान भुवनेश्वर यादव ने गेहूं काटकर खेत में करीब 50 बोझ बांधकर रखा था, जिसे शुक्रवार-शनिवार की रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आग लगाकर जला दिया गया। सुबह जब किसान खेत पहुंचा तो जले हुए गेहूं को देखकर वह स्तब्ध रह गया।

• पीड़ित किसान ने दी तहरीर, जांच की मांग

घटना के बाद पीड़ित किसान ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फसल जलने से आर्थिक नुकसान होने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है और पुलिस द्वारा घटना की जांच किए जाने की बात सामने आई है।





Top