Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• आमने-सामने भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर लगा लंबा जाम

हाथीनाला(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हथवानी गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। शनिवार शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बाहर निकालकर हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई और आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हादसे के समय चालक और खलासी ट्रकों में ही फंस गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

• मौके पर अफरा-तफरी, कई थानों की फोर्स और दमकल ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडाल्को की दमकल गाड़ियों को लगाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में राख और दूसरे में दूध के पैकेट लदे थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए यातायात को डायवर्ट किया गया, वहीं मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।





Top