Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• अज्ञात कारणों से उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा कोहराम

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरता में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सतनारायण (38) पुत्र राजनाथ ने अपने ही घर के बड़ेर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना उस समय सामने आई जब मृतक के छोटे बच्चों ने उन्हें लटका हुआ देखा और चीख-पुकार मचाई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे।

• शादी से लौटने के बाद उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी देवनती के साथ शुक्रवार को सुपांचुआ गांव में शादी समारोह में गए थे और शनिवार सुबह घर लौटे थे। दोपहर में भोजन करने के बाद सभी लोग आराम कर रहे थे, इसी दौरान घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





Top