Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मारपीट और हंगामे के आरोप, देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

जुगैल(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महलपुर बालू साइड पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के दौरान मारपीट और हंगामे के आरोप सामने आए, जिससे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया और भारी भीड़ जुट गई। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

• 3 नामजद और कई अज्ञात आरोपी, पुलिस जुटी जांच में

पुलिस के अनुसार देर रात करीब 11:50 बजे मिली तहरीर के आधार पर 3 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सियासी सरगर्मी और भी तेज हो गई है।





Top