Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• 2.27 क्विंटल गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

दुद्धी(सोनभद्र)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गोरखपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही गांजा की बड़ी खेप का खुलासा किया है। पेट्रोल-डीजल टैंकर के अंदर खुफिया तरीके से छिपाकर लगभग 2.27 क्विंटल गांजा झारखंड से रायबरेली ले जाया जा रहा था। टीम ने रजखड़ घाटी के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर टैंकर को पकड़ा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

• 45 लाख की खेप बरामद, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

बरामद गांजा की कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में टैंकर चालक रियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।





Top