Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• भीषण टक्कर से वाहनों के उड़े परखच्चे, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया चालक

हाथीनाला(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में पीछे से आ रही हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

• राहत कार्य के बाद निकाला गया चालक, जाम से यातायात प्रभावित

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने के लिए पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे कराया और यातायात बहाल कराया। यह हादसा एक बार फिर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की वजह से बढ़ते खतरे की ओर इशारा करता है।





Top