Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बाउली में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

बभनी(सोनभद्र)। नधिरा गांव में नहाने गए 26 वर्षीय आदित्य की बाउली में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय वह घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित बाउली में नहाने गया था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। पास में मौजूद एक छोटे बच्चे ने घटना देख शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गहरे पानी में डूब चुका था।

• मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पत्नी मानमती का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि एक साल की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top