Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विंढमगंज(सोनभद्र)। जामपानी गांव में एक 16 वर्षीय किशोर सूरज देव कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि स्कूल जाने को लेकर मां की डांट के बाद वह घर से बाहर चला गया था। कुछ समय बाद उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ के पास मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

• परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी

ग्राम प्रधान संजय यादव के अनुसार मृतक के पिता रोजी-रोटी के लिए बाहर गए हुए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक सुनील कुमार राय ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।





Top