Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र(केकराही)। करमा थाना क्षेत्र के सरौली गाँव में बीती रात गेहूँ की मडा़ई करते समय एक ब्यक्ति की थ्रेसर में फंसकर मौत हो गई है। गेहूं लगाते समय युवक थ्रेसर में फंसकर अंदर चला गया जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत बिक्षत हो गया ।जिसकी पहचान राम लल्लू पुत्र राम बिचार गोड़ उम्र करीब 30वर्ष निवासी रासपहरी थाना म्योरपुर क्षेत्र का रहने वाले के रूप में हुई है। सुचना पर पहुचीं करमा पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास की तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए, रात 11 बजे मामला बिगड़ता देख सीओ घोरावल एवं अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करमा थाना ले गई। ग्रामिणो ने बताया करमा पुलिस तीन लोगों को रात में उठा कर थाना ले गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी पूछ ताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव के आलोक मिश्र, विजय मिश्र एवं दीपक विश्वकर्मा को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है।





Top