Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

अनपरा(सोनभद्र)। थाना अनपरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोप था कि आरोपी ने 13 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए और अवैध गर्भपात कराने का भी आरोप लगा। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी।

• मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा आरोपी

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय की निगरानी में थाना अनपरा टीम ने सक्रिय घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी रेहटा गांव का निवासी बताया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





Top