Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मिथिलेश पाण्डेय व अरूणा देवी बने यजमान, पूजन-अभिषेक के बाद हुआ प्रसाद वितरण

शाहगंज(सोनभद्र)। घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा की स्मृति में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मिथिलेश कुमार पाण्डेय और उनकी पत्नी अरूणा देवी यजमान बने। मुख्य आचार्य रामजी पाठक तथा आचार्य श्याम कुमार पाठक और प्रदीप कुमार मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। सर्वप्रथम सभी स्थापित देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन कराया गया, इसके बाद नर्वदेश्वर महादेव का अभिषेक कराया गया।

• रात्रि में देवी जागरण, भक्तों की भारी भीड़ रही मौजूद

पूजन के बाद भजन, आरती, हवन और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेशजी, संकटमोचन हनुमान, राधा-कृष्ण और नंदी महाराज सहित सभी विराजमान देवताओं की आराधना की गई। शाम होते ही मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। रात्रि में ओबरा से आए भक्त मंडली द्वारा देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित होना है। इस अवसर पर मुख्य पुजारी नारायण धर द्विवेदी, रामजी धर द्विवेदी, सत्य धर द्विवेदी, राम अनुज धर द्विवेदी, कृष्ण धर द्विवेदी, गोविंद धर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे।


Blog single photo





Top