Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• घर के पास हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

घोरावल(सोनभद्र)। 28 अप्रैल को अमलौधा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालक आंसू पुत्र स्वर्गीय राजेश की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने घर के पास स्थित तालाब में नहाने गया था, तभी अचानक गहराई में चले जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर उसे सीएचसी घोरावल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

• पंचनामा की कार्रवाई जारी, पोस्टमार्टम को भेजा शव

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई के तहत पंचनामा की प्रक्रिया की जा रही है।





Top