Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• जंगल में हाईटेंशन तार की चपेट में आए मजदूर, झटके से गिरकर हुए घायल—जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र के रेनुकूट वन रेंज स्थित मुर्धवा जंगल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कटौली निवासी 40 वर्षीय रामकैलाश पुत्र स्व. रामप्यारे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रामकैलाश रेनुकूट से काम कर घर लौट रहे थे और रास्ते में जंगल में पेड़ पर चढ़े, तभी ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गए। करंट लगते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे गिर पड़े।

• गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के समय उनकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थीं, जिन्होंने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सड़क तक पहुंचाया। बाद में टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जंगल क्षेत्र में गुजर रहे हाईटेंशन तारों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।





Top