Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• डीजे लदी पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, दो को जिला अस्पताल रेफर

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के धरतीडाँड़ में रात के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां डीजे लदी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार विजय पुत्र राम अवध और गोविंदा पुत्र संजय कुमार निवासी अंजानी तथा जीतन पुत्र बागराज निवासी सहगोड़ा (बभनी) बख्रिहवा की ओर से घघरी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

• दो की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए बभनी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक का इलाज जारी है। इस मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Top