Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• हरनाकछार पेट्रोल पंप के पास हादसा, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया

विंढमगंज(सोनभद्र)। रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरनाकछार पेट्रोल पंप के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हरनाकछार निवासी अशोक विश्वकर्मा अपने पुत्र सूर्यकांत विश्वकर्मा और सहयोगी पिंटू के साथ मोटरसाइकिल से सलैयाडिह गांव वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट का सामान लगवाने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अशोक विश्वकर्मा का दाहिना पैर, सूर्यकांत का दाहिना हाथ और पिंटू का दाहिना पैर गंभीर रूप से घायल हो गया।

• हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को टेंपो के जरिए विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद और फार्मासिस्ट रंजीत ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।





Top