Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• किश्तों में बिल जमा कराने, बिल सुधार और नए कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध

बीजपुर(सोनभद्र)। उपकेंद्र बीजपुर पर मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। अवर अभियंता कुलदीप शर्मा ने बताया कि कैंप में बिजली बिल सुधार, बिल जमा, नए कनेक्शन के नवीनीकरण सहित उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि कैंप में आने से पहले अपने मीटर नंबर और मीटर की रीडिंग का वीडियो बनाकर साथ लाएं, ताकि बिल सुधार में आसानी हो सके।

• 10 हजार से अधिक बकाया वालों पर कनेक्शन विच्छेदन की चेतावनी

अवर अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है, उनके द्वारा बिल जमा नहीं करने की स्थिति में कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेगा कैंप का लाभ उठाने और किश्तों में बिल जमा कर राहत योजना का फायदा लेने की अपील की।





Top