Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• निर्माणाधीन मकान से भरभराकर गिरीं ईंटें, सिर में गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में मंगलवार शाम करीब 5 बजे दर्दनाक हादसे में 2 वर्षीय अनुप्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी निर्माणाधीन मकान की कमजोर कच्ची जोड़ी पर किसी बच्चे के चढ़ने से ऊपर रखी ताजा ईंटें अचानक भरभराकर नीचे गिर गईं। दीवार के पास खेल रही अनुप्रिया ईंटों की चपेट में आ गई, जिससे उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

• हालत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने नाजुक हालत में किया रेफर

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में बच्ची को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर ले जाया गया। कुछ देर बाद बच्ची के मुंह से खून आने लगा, जिसके बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर उसे फिर अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. सुनील ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए आगे की चिकित्सकीय जांच जरूरी है।





Top