Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• समर कैंप में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं के साथ बोर्ड परीक्षा 2026 की मेधावियों को किया गया सम्मानित

दुद्धी(सोनभद्र)। पी0एम0 श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का उत्साहपूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम में समर कैंप में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं एवं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

• छात्राओं को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ रीतिका श्रीवास्तव, वर्षा, कुसुम, अर्चना, मंजू लता, पुष्पा देवी, संचिता श्रीवास्तव, राधा, आरती कुमारी, समायरा खान, अंजली, निशा, आकांक्षा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top