Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और गर्मी में सावधानी बरतने के लिए किया गया जागरूक

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी विंध्याचल में स्टेज-1 सर्विस बिल्डिंग में ओवरहॉलिंग के दौरान सुरक्षा मेगा पेप टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक ए जे राजकुमार, एस के सिन्हा, एम सुरेश तथा अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) आशीष कुमार अग्रवाल सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा प्रतिज्ञा के साथ हुई। इस दौरान श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और कार्य के दौरान सभी सावधानियां अपनाने का संदेश दिया गया। श्रमिकों के बीच से कुछ कर्मचारियों को मंच पर बुलाकर उनके कार्य अनुभव और सुरक्षा उपाय साझा कराए गए जिससे अन्य श्रमिकों का मनोबल बढ़ाया जा सके।

• सुरक्षा नियमों का पालन करने और अनसेफ कार्यों की सूचना देने की अपील

कार्यक्रम में अधिकारियों ने दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। श्रमिकों को कार्यस्थल के आसपास के वातावरण पर नजर रखने, जल्दबाजी से बचने और सभी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार के अनसेफ कार्य या स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दी जानी चाहिए ताकि समय रहते सुधार किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार अग्रवाल ने किया और गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने के लिए श्रमिकों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में बेहतर कार्य करने वाले 40 से अधिक श्रमिकों को सम्मानित भी किया गया।





Top