Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• कोरगी गांव के पास अनियंत्रित हुई बाइक, सिर में गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोरगी गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पतरिहा निवासी परमेश पुत्र सोमारू भुइंया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परमेश बाइक से डुमरा गांव की ओर जा रहा था, तभी कोरगी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को तत्काल टेम्पो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।

• सिर में गंभीर चोट लगने पर डॉक्टरों ने किया रेफर

सीएचसी दुद्धी में चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने प्राथमिक उपचार के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट होने की बात कही और बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक कथित रूप से नशे की हालत में बाइक चला रहा था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।





Top