Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दुद्धी की ईदगाह और रजा जामा मस्जिद में उमड़ा नमाजियों का जनसैलाब, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी कस्बे में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों, ईदगाह और रजा जामा मस्जिद में एकत्र होकर नमाज अदा की तथा देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। मखतब जब्बारीया ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की गई, जहां हाफिज मसूद रजा कादरी ने नमाज की इमामत करते हुए खुतबा पढ़ा। वहीं रजा जामा मस्जिद दुद्धी में हाफिज नजीरुल ने नमाज मुकम्मल कराई। नमाज के दौरान ईदगाह और मस्जिद परिसर नमाजियों से खचाखच भरा नजर आया।

• सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पर्व

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर पूरे कस्बे में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान एडिशनल एसपी ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी राजेश राय, दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top