वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज(सोनभद्र)। आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सूर्य मंदिर परिसर में गुरुवार देर शाम छठ पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से शिवम उर्फ विक्की मद्धेशिया को अध्यक्ष और देवेश उर्फ डीसी मद्धेशिया को संयोजक चुना गया। पूर्व अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष एवं संयोजक ने कहा कि समिति ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। छठ घाट और मंदिर परिसर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा समेत अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
• सूर्य मंदिर परिसर में टाइल्स और मार्बल लगवाने की घोषणा
बैठक में अमित केसरी, पुत्र प्रदीप कुमार केसरी, ने सूर्य मंदिर परिसर में टाइल्स एवं मार्बल लगवाने की घोषणा की, जिसका समिति सदस्यों ने स्वागत करते हुए आभार जताया। अगली बैठक में समिति का विस्तार करने तथा कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों की जिम्मेदारी तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वीरेंद्र गुप्ता, प्रभात कुमार, राजेंद्र गुप्ता, आदित्य गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, विकास जायसवाल, सत्यम जायसवाल, मुकेश जायसवाल, उदय जायसवाल, सुमन गुप्ता, रूपेश प्रजापति, राजकमल मद्धेशिया, विवेक केसरी, समर गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, जिमी जायसवाल, मोनीष केसरी, हिमांशु सोनी, ओम सोनी, आयुष राज और मोहित गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।