Breaking News
किराए पर संचालित स्कूल बिल्डिंग में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका     |     मासूम के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, जल्द लगेगा नेटवर्क टॉवर      |     छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी, कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दो किलोमीटर की दौड़ में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, विजेताओं को मेडल से किया सम्मानित

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंदनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर डीएवी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पहले शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली और सोनशक्ति स्टेडियम के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। एनसीसी कैडेट्स ने परियोजना प्रमुख को सलामी दी। इसके बाद संगम क्लब से डीएवी स्कूल तक करीब दो किलोमीटर की दौड़ शुरू हुई, जिसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ के बाद विद्यालय परिसर में संजय सिंह चंदेल, संकल्प गुप्ता, ध्रुव वत्स, रंजु कुमारी, दीपिका कुमारी एवं कुमारी तारा को प्राचार्य राजकुमार ने मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रार्थना सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता और सेवा भाव के विचारों को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं शांति का संदेश देने के साथ विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य पदाधिकारियों की सहभागिता रही।


Blog single photo

.




Top