Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी (सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात बभनी–अंबिकापुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा बभनी कस्बे के पास हुआ, जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, रेणुकूट की ओर से आ रहा हाईवा रायगढ़ से पाइप लादकर आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक संजय कुमार (30), पुत्र राम आधार, घायल हो गया।


Blog single photo


सूचना पर बभनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल ने बताया कि घायल का इलाज जारी है और फरार हाईवा व चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई कर रही है।




Top