Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• हिंदू समाज को जागरूक, संगठित और संस्कारवान बने रहने का आह्वान किया गया

सोनभद्र(घोरावल)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोनभद्र जिले के घोरावल खंड अंतर्गत ओबराडीह मंडल में हिंदू समाज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने सहभागिता की और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबराडीह के ग्राम प्रधान नंदलाल बैगा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुनील जी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में हिंदू समाज को जागरूक, संगठित और संस्कारवान बने रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर धर्म और संस्कृति के विरुद्ध जाने से समाज को सतर्क रहना चाहिए।


Blog single photo


कार्यक्रम का समापन खंड संयोजक राजीव कुमार द्वारा किया गया। मंच पर संत भगवानदास और दौलत देवी भी उपस्थित रहीं। आयोजन में रमेश, सुशील, नंदलाल, किशानु, विपिन, गोपी और मथुरा आकाशबली, राजाराम, मनोज सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।




Top