मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब एक बाइक सामने से आकर टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, बघाडू निवासी मोहम्मद अशद रजा (21) पुत्र मोहम्मद फारुख शाम करीब चार बजे विंढमगंज से दुद्धी की ओर बाइक से जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ चाची नाजरा खातून (36) पत्नी एकलाख अहमद और उनका पुत्र अकमल राजा सवार था। सलैयाडीह गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से भाग निकला।
हादसे में मोहम्मद अशद रजा के पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि नाजरा खातून के हाथ में चोट लगी। बाइक पर सवार अकमल राजा सुरक्षित बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। चिकित्सक बी.के. सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद अशद रजा की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाते हुए फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है।