Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• 20 दिसम्बर से अग्रिम आदेश तक सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे विद्यालय

सोनभद्र। जनपद में बढ़ती ठंड और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई अब परिवर्तित समय-सारिणी के अनुसार कराई जाएगी। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 20 दिसम्बर से अगले आदेश तक सभी संबंधित विद्यालय प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए लिया गया है।


Blog single photo


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षण कार्य जारी रखा जा सके। प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों और शिक्षकों में राहत की भावना देखी जा रही है, वहीं विद्यालय प्रबंधन को भी समय-सारिणी के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




Top