Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

•भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर बच्चों को उनके जीवन मूल्यों से कराया गया परिचय

सोनभद्र। जनपद के घोरावल क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय हिरनखुरी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम की साप्ताहिक श्रृंखला का शुभारंभ किया गया।


Blog single photo


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, ग्राम प्रधान सियाराम यादव एवं विद्यालय प्रभारी सुनील कुमार मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित गतिविधियों की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनके विचारों, राष्ट्र निर्माण में योगदान और सुशासन की अवधारणा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे बच्चों में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और बच्चों को प्रेरणादायी संदेश देते हुए सुशासन के महत्व को सरल शब्दों में समझाया।




Top