शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र अंतर्गत औराई गांव में बैंक के सामने शुक्रवार को एक हादसा हो गया। राह चलती महिला को बचाने की कोशिश में बाइक सवार दो युवक अचानक संतुलन खो बैठे और सामने से आ रहे एक अधेड़ व्यक्ति से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक और अधेड़ व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस को बुलाया।
एंबुलेंस द्वारा बाइक सवार दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। वहीं अधेड़ व्यक्ति की हालत गंभीर न होने के कारण उसने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। घायलों की पहचान नीरज पुत्र बलवंत बियार निवासी नोनी और अच्छे पुत्र भग्गू निवासी रुदौली, थाना घोरावल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार युवक नशे की हालत में बताए जा रहे हैं। पुलिस भी अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी जुटा रही है।
.