Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। अत्यधिक ठंड को देखते हुए क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था कराने तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की मांग को लेकर शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर में ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड 03 के सदस्य प्रतिनिधि एवं समाजसेवी गोविंद भारद्वाज के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र अंतर्गत बारी मस्जिद व सेवा सदन से मां वैष्णो देवी मंदिर तथा बारी गांव क्षेत्र लंबे समय से पंचायत के विकास कार्यों से उपेक्षित रहा है। आदिवासी बाहुल्य इस इलाके में कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों के पास ठंड से बचाव के लिए मोटे कपड़े या जैकेट खरीदने तक के साधन नहीं हैं और वे किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। मांग की गई कि शीघ्र ही सेवा सदन, लंगड़ा मोड़, दाढ़ी होटल, कोल बस्ती, आकाश गंगा होटल, मां वैष्णो देवी मंदिर, खन्ना कैंप, शिक्टहवा तोला, शिव मंदिर बारी गांव, गोरदाह श्मशान घाट सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराई जाए तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए जाएं। इस अवसर पर समाजसेवी बजरंगी सेठ, अमरजीत, सुशील निषाद और निजाम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





Top