Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। जनपद के रेणुकूट निवासी रवि सिंह ने 15वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर तक काठमांडू, नेपाल के नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल कवरड हॉल में आयोजित की गई थी।प्रतियोगिता में कुल 10 देशों के लगभग 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें नेपाल, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, मालदीव, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ी शामिल थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रवि सिंह ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।रवि सिंह को यह पदक नेपाल सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के मंत्री द्वारा प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से रेणुकूट नगर सहित पूरे सोनभद्र जिले में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और सहयोगियों ने रवि सिंह को बधाई दी है।





Top