Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के साथ संस्कार और विज्ञान को जोड़ने की एक अनूठी पहल के तहत शिवम् संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज बखरिहवा (अंजानी) एवं हाली लाइट पब्लिक स्कूल बभनी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 21 दिसंबर को मातृ-पितृ पूजन समारोह एवं विशाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्री अजिरेश्वर महादेव धाम परिसर, जरहा में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।


Blog single photo


कार्यक्रम को लेकर दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया है, वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित कई स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को हर वर्ष कुछ नया सीखने और प्रस्तुत करने का अवसर देने की दिशा में यह आयोजन एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

Blog single photo


विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विद्यार्थियों को आशीर्वाद दें और कार्यक्रम को यादगार बनाएं। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रबंधक रामप्रकाश पांडेय एवं डायरेक्टर श्यामनारायण पाण्डेय ने दी।




Top