Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

रामानुजन जयंती पर खेल–खेल में गणित, प्रतियोगिताओं व प्रदर्शनी ने मोहा मन

दुद्धी,सोनभद्र। राष्ट्रीय गणित दिवस एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दुद्धी में भव्य गणित मेला आयोजित किया गया। मेले में विद्यालय के भैया–बहनों ने उल्टी गिनती, पहाड़ा, खेल-खेल में विभिन्न आकृतियों की संरचना, रंगोली में गणितीय समावेश, श्रीनिवास रामानुजन पर भाषण प्रतियोगिता, गणित दौड़, प्रश्न मंच प्रतियोगिता, चार्ट व मॉडल के माध्यम से गणित प्रदर्शनी तथा विविध सामग्रियों के क्रय–विक्रय जैसे रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

गणित मेले में बहनों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों में गणितीय आकृतियों का समावेश तथा भैयाओं द्वारा सामग्री के क्रय–विक्रय ने सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल से सामग्री क्रय कर गणित के प्रति उनकी जागरूकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज अग्रहरि (एडवोकेट), अध्यक्षता श्री अनिल जी (बीज भंडार) ने की। मुख्य वक्ता के रूप में श्री मनोज कुमार मिश्रा (जिला मंत्री, भाऊ राव देवरस शिक्षा समिति) उपस्थित रहे।


Blog single photo


विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरनाथ जायसवाल (नगर संचालक, दुद्धी नगर) एवं वशिष्ठ जी (नगर प्रचारक, दुद्धी नगर) मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल तिवारी ने किया। विद्या मंदिर का पुरस्कार श्री मनोज अग्रहरि द्वारा, शिशु मंदिर का पुरस्कार विनोद बुक डिपो द्वारा तथा सांत्वना पुरस्कार श्री अनिल जी बीज भंडार दुद्धी द्वारा प्रदान किए गए।प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में श्री सुनील जायसवाल, मुकेश जी एवं साक्षी अग्रहरि ने भूमिका निभाई। अंत में विद्यालय के गणित प्रमुख श्री राजू आचार्य ने सभी आगंतुकों व सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।




Top