Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—

•प्रत्यूष पांडेय को विशेष सचिव, समन्वय विभाग बनाया गया है।

राजेश कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया की जिम्मेदारी दी गई है।

•अंकुर कौशिक को सीईओ, यूपी राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण नियुक्त किया गया है।

•विनय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, सुलतानपुर बनाया गया है।

•श्याम बहादुर सिंह को विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

•लक्ष्मी एन को उपाध्यक्ष, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

•विधान जायसवाल को मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात की जिम्मेदारी मिली है।

प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन तबादलों को प्रदेश में विकास कार्यों और विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।





Top