Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

♦️ बैठकें विभागीय बिंदुओं पर हुई चर्चा - परिचर्चा

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

बैठक के दौरान सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की प्रगति, लर्निंग बाय डूइंग लैब के क्रियान्वयन की स्थिति, एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति, आगामी माह में प्रस्तावित निपुण विद्यालय आकलन की विस्तृत रूपरेखा तथा म्योरपुर विकासखंड के नोडल एआरपी द्वारा अपने विकासखंड में किए जा रहे कार्यों एवं अपनाई गई रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर नोडल प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार मौर्या, राजेश मौर्या, डायट मेंटर्स मनोज सिंह व जयेंद्र शंकर मिश्र, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण), एसआरजी तथा एआरपी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।





Top