Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

पत्रकारों की समस्याओं पर मंथन, संगठन विस्तार और मांगों पर हुई चर्चा

करमा(सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज न्यू कॉलोनी स्थित लोक मंच भारत कार्यालय पर रविवार दोपहर 12 बजे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की सदर तहसील इकाई की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई और अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान पर बल दिया गया। इस दौरान पांच नए पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि ग्रामीण व जनपद स्तर पर कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एक सशक्त संगठन है, जिसका पंजीकरण संख्या 1153/86 है। उपाध्यक्ष जयनाथ मौर्य ने कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाले पत्रकारों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिए जाने की आवश्यकता बताई।


Blog single photo


मुरली पाठक ने ग्रामीण पत्रकारों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा, तहसील स्तर पर मान्यता, ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन तथा पत्रकारिता दायित्व के दौरान उत्पन्न विवादों में प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व सक्षम राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने की मांग रखी। बैठक में रामकेश यादव, सेराज अहमद, अर्पित दुबे, मुस्तकीम खान, बद्री प्रसाद गौतम, परमेश्वर कुमार, बृजेश कुमार सिंह, जयनाथ मौर्य, रामनरेश शुक्ला, अभिषेक, दीनदयाल, संतेश्चर, सत्यनारायण, बलिराम सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।




Top