Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 442.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आगामी त्योहारों और गणतंत्र दिवस को लेकर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एसओजी टीम और थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम 11 जनवरी को क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से आ रहा एक आयशर डीसीएम वाहन शीशे की आड़ में भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर हाथीनाला क्षेत्र के हथवानी मोड़ पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की गई। कुछ ही देर में रेनुकूट की तरफ से आते वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन रुकते ही उसमें सवार लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।


Blog single photo


वाहन की गहन तलाशी लेने पर शीशे की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई 19 प्लास्टिक बोरियों से कुल 442.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि गांजे को बेहद शातिर तरीके से शीशे की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। वाहन मालिक के निर्देश पर पहले हैदराबाद से वारदाना लोड कर भुवनेश्वर भेजा गया। वाहन खाली होने के बाद 03 जनवरी को आगे खुर्दा के मदीना होटल पर रुकने के निर्देश मिले। 06 जनवरी को एक अन्य व्यक्ति वाहन लेकर आया और शीशे के साथ अतिरिक्त सामान लोड कराया गया। बिल्टी के आधार पर वाहन को फिरोजाबाद के लिए रवाना किया गया, जबकि 08 जनवरी की रात फोन कर आगरा के बाद फिरोजाबाद जाने को कहा गया। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि गांजे का भुगतान अधिकतर ऑनलाइन माध्यम से किया जाता था, जबकि कभी-कभी नकद लेनदेन भी होता था।




Top