Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

♦️ थाने के चंद कदम पर चोरी, चोरों के हौसले बुलंद

करमा,सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है। चोर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि थाने के नजदीक ही वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बीती रात करमा बाजार में अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाया और पंपिंग सेट मशीन व जनरेटर चोरी कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात शिवशंकर तिवारी के घर से पंपिंग सेट मशीन तथा दशरथ तिवारी के दरवाजे पर रखा जनरेटर चोर उठा ले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त केवल औपचारिक बनकर रह गई है। हूटर की आवाज़ और पिकेट ड्यूटी का चोरों पर कोई असर नहीं दिख रहा। एक ओर पुलिस पैदल गश्त कर संदेश देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर चोर वारदात कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इससे पहले कसया खुर्द और बसदेवा में भी चोरियों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कसया खुर्द में विनोद कुमार के बक्से का ताला तोड़कर स्टाटर, ऑटो कट, रिंच-प्लास चोरी कर ली गई, जबकि बसदेवा में लक्ष्मण दूबे का समरसेबल, स्टाटर और ऑटो कट उठा ले गए। इन घटनाओं से किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और वे परेशान हैं। सभी मामलों की सूचना संबंधित थाने में दी गई थी। मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर द्वारा जांच शुरू की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

इसके अलावा पहले भी डीएपी उर्वरक की दर्जनों बोरियों की चोरी और बसदेवा निवासी आशू के समरसेबल की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीती रात चोर एक बार फिर चार पहिया वाहन से आशू के बोर पर पहुंचे, लेकिन परिजनों की नींद खुलने और शोर मचाने पर कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस संबंध में प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक लिखित तहरीर प्राप्त हुई है और चोरी के मामलों का जल्द खुलासा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





Top