Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  अजीत सिंह संवाददाता

अनपरा,सोनभद्र। ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख संगठन विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश की अनपरा शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। केंद्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव में प्रशांत उपाध्याय को निर्विरोध अध्यक्ष और विशाल शाही को सचिव चुना गया। चुनाव के दौरान संगठन में सर्वसम्मति और एकजुटता देखने को मिली। नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवा सहभागिता का संतुलन रखा गया है। कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष कुमार बनाए गए हैं, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में विशाल प्रजापति और अमित निषाद को जिम्मेदारी मिली है। उप सचिव अतुल कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष इंद्रदेव और लेखा निरीक्षक उपेंद्र सिंह नियुक्त किए गए हैं।


Blog single photo


संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए जय प्रकाश, सुरेंद्र गुप्ता, मो. अशफाक, हिमांशु शुक्ला, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, प्रशांत कुमार और राकेश पटेल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। पदभार ग्रहण के बाद अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की सुरक्षा, समय पर भुगतान और बेहतर कार्यस्थल माहौल उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं के सहयोग से संगठन को नई दिशा दी जाएगी और कर्मचारियों के हितों की मजबूती से पैरवी की जाएगी।




Top