Breaking News
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी चाचा दबोचा गया     |     तबादला एक्सप्रेस: कई थाने के प्रभारी बदले     |     कचहरी गेट पर फूटा गुस्सा, दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर गरजा जनसैलाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। जिले के शिक्षामित्रों ने समर कैंप के दौरान किए गए कार्य का मानदेय अब तक न मिलने पर विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया है। शिक्षामित्रों का कहना है कि समर कैंप समाप्त हुए करीब आठ महीने बीत चुके हैं, जबकि नियमानुसार भुगतान कुछ ही महीनों में हो जाना चाहिए था। अन्य जनपदों में भुगतान हो चुका है, लेकिन सोनभद्र में अब तक मानदेय लंबित है।

उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह पटेल ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद भी भुगतान न होने से शिक्षामित्रों में आक्रोश है। इसी को लेकर जरहा न्याय पंचायत में शिक्षामित्र संघ की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर समर कैंप का मानदेय जारी नहीं हुआ तो सभी शिक्षामित्र एकजुट होकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष हीरामणि, देवेन्द्र दुबे, ज्वाला प्रसाद, कर्मवीर सिंह, संजय प्रसाद, सुजीत दुबे, वाजिब शेख, सीमा राय, पुष्पा देवी, सौदेश्वरी देवी सहित अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे। इस संबंध में म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि भुगतान से जुड़ी सूची जिला स्तर पर भेज दी गई है और शिक्षामित्रों को शीघ्र ही मानदेय मिल जाएगा।





Top